Me wit my love

Me wit my love

Saturday, November 26, 2011

प्यार...? दोस्ती...? भाग 3


कुछ दिन बाद जिया और आकाश का 10th का रिजल्ट आया। दोनों के बहुत अच्छे नंबर आये। जिया ने कॉमर्स ले लिया और आकाश ने गणित। आकाश NDA की तयारी के लिए दिल्ली चला गया। आकाश का NDA में चयन हो गया और वो देहरादून चला गया। यहाँ जिया B.Com पड़ने लगी। रोज़ फ़ोन पर बात होती थी। जब चार साल बाद आकाश ट्रेनिंग खत्म कर के घर आया तो हर कोई खुश था। तब जिया B. Com कर रही थी।  आकाश जिया से मिलने गया. जिया के पापा उसे समझा रहे थे की उन्होंने जिया के लिए लड़का देखा है लेकिन जिया शादी करने से इनकार कर रही थी। उसे अपनी पढाई पूरी करनी थी।


अंकल- जिया मैने तुम्हारे लिए एक लड़का पसंद किया है।


जिया- पापा मुझे अभी शादी नहीं करनी है। मुझे MBA करना है।


आकाश (घर में घुसते हुए)-कर ले ना शादी वैसे भी शादी के बाद तो तुझे घर पर ही बेठना है। कौन सा तेरे ससुराल वाले तुझे काम करने देंगे।


अंकल- अरे आकाश… तुम कब आये?


आकाश- बस अंकल सुबह ही आया।


जिया- तू चुप रह। तू आया ही क्यों? तू फ़ोन पर ही अच्छा लगता है।


अंकल- जिया…


आकाश- हाँ हाँ तभी कोई मुझसे कह रहा था की तू जल्दी आ। तेरे बिना मज़ा नहीं आता। I miss you


अंकल- अच्छा जिया लड़का बहुत अच्छा है और तुम शादी के बाद भी पढाई पूरी कर सकती हो। लड़के को कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। वो लोग हमारे अच्छे dost है। बल्कि तुम भी उनको जानती हो। लड़का बहुत होशियार है


अंकल(आकाश की तरफ देखता हुए)- वो air force में है।


जिया- पापा कौन है?


जिया और आकाश एक दुसरे को देखते है।


जिया- पापा प्लीस ये नहीं बोलना की वो आकाश है।


अंकल- हाँ वो ही तो है। क्यों कोई प्रॉब्लम है क्या? तुम दोनों एक दुसरे को बचपन से जानते हो।


जिया- आपने एसा सोच भी  कैसे लिया की मै और आकाश एक दुसरे से प्यार करते है।


अंकल- अरे मै तुम दोनों को बचपन से देख रहा हूँ। आज तक तुम दोनों ने कभी कोई बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड नहीं  बनाया और अगर कोई तुम दोनों के बीच आना चाहा तो तुम्हारी नजदीकियों ने किसी को जगह नहीं दी। हर  कोई यहाँ पडोसी रिश्तेदार यही जानते है की तुम दोनों ही शादी करोगे।


जिया- लोग तो कुछ भी कहते है। लोगो का तो काम ही होता है कहना। ये आकाश ने आपसे कुछ कहा क्या?


जिया(आकाश से)- ओये खडूस तुझे मुझसे शादी करनी है...? मुह तोड़ दूंगी तेरा मै।


आकाश जो इतनी देर से उन दोनों की बातें सुन रहा था बोल पड़ा- पागल है क्या...नहीं


आकाश(अंकल से)- हम दोनों एक दूसरे से प्यार नहीं करते है। माना की हम हमेशा एक दूसरे के साथ रहते है, एक दूसरे को परेशान करते है, कभी कभी एक दूसरे की मदद भी करते है। Basically अंकल we are friend. Jiya is my best friend not my girlfriend


अंकल- बेटा ये तुम क्या कह रहे हो। तुमने तो हमारी चिंता बड़ा दी। हम तो ये ही सोच के बेठे थे की तुम दोनों आपस मे शादी करोगे. बल्कि मैने तुम्हारे मम्मी पापा से भी बात कर ली थी।


जिया- पापा आपको हमसे पहले पूछना तो चाहिए था।


आकाश- आप टेंशन ना लो अंकल मै इसके लिए कोई लूला लंगड़ा अँधा बहरा जैसा भी कोई ना कोई लड़का ढून्ढ के लूँगा।


Jiya- ओये….


आकाश- क्यों तुझे लड़की चाहिए क्या…


जिया- तू पिटेगा मुझसे।


आकाश- नहीं बता दे चाहिए तो... 


जिया- नहीं। और मै तेरे लिए कोई काली बेंगी डायन टाइप की लड़की ढून्ढ के लुंगी।


आकाश- चल तो फिर ये तय रहा की तू मेरे लिए लड़की ढून्देगी और मै तेरे लिए लड़की।


जिया- ओये...


आकाश- अच्छा ठीक है लड़का।


अंकल- आजकल के बचे उफ़। हमारे ज़माने मे तो शादी हो जाती थी फिर पता चलता था की लड़की कौन है।


आकाश- अंकल अब वो ज़माना गया। हम नयी पीडी के बच्चे है।


आकाश जिया को लेकर उसके कमरे मै जाते हुए उसके कंधे पर हाथ रखता है और कहता है “वैसे आईडिया बुरा नहीं है तेरे लिए भी लड़की ढूँढने है। क्या बोलती है ”


जिया -लात खायगा या घूंसा…

2 comments:

  1. nice ,interesting story

    Regards,
    Sonali Desai
    http://shonadesai.blogspot.com
    http://lolalyf.blogspot.com
    http://mumbaiculturecurry.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. @sonali- thnks....still lot 2 cm... u nvr knw wat turn ma story takes...:):) expect d unexpectd...:):)

    ReplyDelete