Me wit my love

Me wit my love

Wednesday, November 30, 2011

प्यार...? दोस्ती...? भाग 4


अगले दिन आकाश और जिया फिल्म देखने गए।


आकाश- हम ये फिल्म देखने क्यों आए है।


जिया- मुझे ये फिल्म देखनी है इसलिए।


आकाश- तुझे पता है ना मुझे love stories पसंद नहीं है।


जिया- चल चुपचाप अभी।


जैसे ही आकाश ठेटर में घुसा, उसे एक लड़की दिखाई दी और वो उसे 
देखता ही रह गया। बिलकुल हिंदी फिल्म का सीन चल रहा हो जैसे। उसके लिए समय जैसे वही ठहर गया। वो वापस अपने होश में तब आया जब जिया ने उसे हिलाया और कहा “क्या हुआ बे”


आकाश- जिया मुझे प्यार हो गया.


जिया- किसे...?


आकाश- वो सामने लड़की देख रही है। उससे।


जिया- तू पागल तो नहीं हो गया ना. बस एक बार किसी को देखा और प्यार हो गया। एसा थोड़ी ना होता है।


आकाश- हाँ होता है। तुझे नहीं पता क्या। तेरे शाहरुख की फिल्म में तो होता है। मै तो इसी से शादी करूँगा। तुने कहा था ना की तू मेरे लिए लड़की ढून्देगी। इसे पटाने में मेरी मदद कर।


जिया- मै क्या मदद करू।


आकाश सोचने लगा और सोचते सोचते अपनी सीट पर आकर बेठ गया। वो अभी सोच ही रहा था कि वो लड़की उसके साथ वाली सीट पर आकर बेठ गयी। उसके एक तरफ जिया बेठी थी और दूसरी तरफ वो लड़की।


जिया- अबे ये ही वो लड़की है ना। सोलिड किस्मत है तेरी।


आकाश- किसी महान व्यक्ति ने कहा है(अपने शाहरुख ने ) अगर किसी 
चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।


जिया- बस बस ज्यादा ड़ाइलोग मत मार और मुझे उसके पास बेठने दे तभी तो में उससे बात कर पाऊँगी।


आकाश- नहीं मुझे उसे देखना है। तू फिलहाल फिल्म देख और मुझे उससे देखने दे।  तू इंटरवल में उससे बात कर लेना जब में तेरे लिए पोपकोर्न लेने जाऊंगा।


जिया- लेकिन…


आकाश- Ssss… चुपचाप फिल्म देख।


इंटरवल के बाद जब आकाश वापस आकर बेठा तो वो लड़की आकाश से बोली “हेलो मेरा नाम अनामिका है”


आकाश- "आकाश"।


और दोनों हाथ मिलते है


आकाश(जिया के तरफ देखते हुए)- तुने इसको क्या बोला।


जिया- ये लडकियों का राज़ है। तू आम खा ना गुठलिया क्यों गिन रहा है।


आकाश - बता ना


जिया- Ssss… चुपचाप मूवी देखने दे। तू उससे बात कर।


आकाश(अनामिका से)- ये love stories कितनी interesting होती है।


अनामिका- तुम लड़के होकर ये बोल रहे हो।


आकाश- हम भी एक लेखक है। थोड़ी बहुत love stories हम भी लिख लेते है. Professionally I am a pilot.


अनामिका- Wow. मै interior designer हूँ।


जिया(आकाश का कल्लर पकड़ते हुए)- तू कितना कमीना है।


आकाश- Guys are supposed to be “kamina”


जब तक फिल्म ख़तम हुई अनामिका और आकाश की अच्छी दोस्ती हो चुकी थी। दोनों ने एक दुरसे से नंबर लिया और अपने अपने घर चले गए।

2 comments:

  1. How r u doing young mannnnn......???

    wish you a very happy new year....:)

    ReplyDelete
  2. I m all gud irfan bhai....:):)
    Thanks for the wishes...
    I knw its il late bt wish u a gr8 year ahead too
    Kabhi kabhi post par b comment kar diya karo....:P:P

    ReplyDelete